एडीएम ज्ञानमल खटीक की सेवानिवृति पर भावभीनी विदाई


चित्तौड़गढ़। राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा चित्तौड़गढ़ द्वारा ज्ञानमल खटीक अतिरिक्त जिला कलेक्टर भू-अवाप्ति की सेवानिवृति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सूर्यप्रकाश चिमनानी ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनील कुमार राठी-एटीओ भूपालसागर, इन्दिरा काबरा एटीओ भदेसर, अशोक कुमार मीणा कनिष्ठ लेखाकार एवं प्रभुलाल थे।  
इस अवसर पर राजस्थान पेन्शनर्स समाज की ओर विभिन्न वक्ताओ ने इनके राजकीय सेवाकाल मे निष्ठा एवं समर्पित भाव से कार्य करके कुशल प्रशासनिक अधिकारी के रूप मे सेवानिवृत होने पर भूरी भूरी प्रशंसा की एवं कहा कि इनके सदैव मधुर व्यवहार एवं सदव्यवहार को आमकर्मचारी सदैव याद रखेगें।
इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण दशोरा-जिलाध्यक्ष पेन्शनर समाज ने सभी पेन्शनर्स बन्धुओ की ओर से श्री ज्ञानमल जी खटीक के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पगडी, शाल व उपरना ओढा व स्मृति चिन्ह भेंट कर बधाई व शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर गिरिराज प्रसाद शर्मा, नेमीचन्द अग्रवाल, मनोहरलाल सोनी, भगवतसिंह तंवर, सत्यनारायण टेलर ने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ज्ञानमल खटीक ने पेन्शनर समाज के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में पेन्शनर समाज के कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया है।
साथ ही शंकरलाल कुमावत, प्रदीप दीक्षित, भैरूशंकर व्यास, यशवंत दशोरा, कृष्णगोपाल सोनी, नारायणलाल दाधीच, सोहनलाल पांडिया, कन्हैयालाल शर्मा, लक्ष्मीलाल स्वर्णकार, शांतिलाल, रमेश चाष्टा, सागरमल जैन, शम्भुसिंह चौहान, रामलाल कुम्हार, सुरेशचन्द्र काबरा, सुरेशचन्द्र शर्मा, बुंदीलाल मेहता, कमलकांत शर्मा आदि पेन्शनर्स उपस्थित थे। अंत मे सत्यनारायण ईनाणी ने आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ