पेन्शनर समाज ने कोष व उपकोष कार्यालय बन्द करने के प्रस्ताव का जताया विरोध, मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

चित्तौड़गढ़। राजस्थान पेंशनर समाज जिला शाखा चित्तौड़गढ़ के प्रतिनिधियो की आवश्यक बैठक पेन्शनर्स समाज कार्यालय मे आयोजित की गयी। जिसमें वित्त विभाग द्वारा कोष एवं उपकोष कार्यालय बन्द करने के प्रस्ताव का विरोध किया गया।
पेन्शनर समाज के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला एवं उपखण्ड स्तर पर कोष कार्यालय एवं उपकोष कार्यालय बन्द करने का वित्त विभाग द्वारा दिये जा रहे निर्णय से पेन्शनर्स के सामने विभिन्न असुविधाएं उत्पन्न होगी। जैसे पारिवारिक पेन्शनर्स, कम्यूटेशन, पेन्शन भुगतान संबंधी समस्याऐं एवं स्थिरीकरण प्रकरण के निस्तारण जो जिला स्तर पर कोष कार्यालय एवं उपखण्ड स्तर पर उपकोष कार्यालय द्वारा पेन्शनर्स की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जाता है। इन कार्यालय के बन्द करने से समस्याएं और बढ जाएगी। उन समस्याओं का समाधान यथा समय नही होने से पेन्शनर्स में असंतोष की भावनाएं जाग्रत होगी। इस हेतु जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग की गयी है कि इस निर्णय को वापस ले एवं वर्तमान व्यवस्था जो कोष कार्यालय एवं उपकोष कार्यालय संचालित हो रही है उसी को यथावत रखा जावें। ज्ञापन जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा के नेतृत्व मे दिया गया जिसमें गिरिराज प्रसाद शर्मा, नेमीचन्द अग्रवाल , मनोहरलाल सोनी, भगवतसिंह तंवर, सत्यनारायण टेलर, शंकरलाल कुमावत, प्रदीप दीक्षित, भैरूशंकर व्यास, यशवंत दशोरा, कृष्णगोपाल सोनी, नारायणलाल दाधीच, सोहनलाल पांडिया, कन्हैयालाल शर्मा, लक्ष्मीलाल स्वर्णकार, शांतिलाल, रमेश चाष्टा, सागरमल जैन, शम्भुसिंह चौहान, रामलाल कुम्हार, सुरेशचन्द्र काबरा, सुरेशचन्द्र शर्मा, बुंदीलाल मेहता, कमलकांत शर्मा आदि पेन्शनर्स उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ