राजस्थान जाट महासभा की जिला कार्यकारिणी का गठन

चित्तौडगढ़। राजस्थान जाट महासभा प्रदेशाध्यक्ष राजाराम मील के आदेशानुसार एवं राजस्थान जाट महासभा जिला चित्तौडगढ के जिलाध्यक्ष रामेश्वर जाट सिंहपुर की सहमति से राजस्थान जाट महासभा जिला चित्तौडगढ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसके जिला सचिव सीताराम जगपुरा, सहसचिव रामजस चंदेरिया, कोषाध्यक्ष रामलाल  चौगावडी, सहकोषाध्यक्ष सम्पत लाल कालाजी का खेडा एवं महामंत्री प्रकाश मेवदा व सम्पत अरनियापंथ को नियुक्त किया गया।
जिला जाट महासभा सचिव सीताराम जगपुरा ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी मे सम्पूर्ण चित्तौडगढ जिले से 12 उपाध्यक्ष, 2 कार्यालय प्रभारी, 4 प्रेरक, 2 प्रचार प्रसार एवं मिडिया प्रभारी, 17 मंत्री एवं 29 सदस्य व क्षेत्र प्रभारी नियुक्त किये गये। नवगठित कार्यकारिणी का गठन जाट समाज मे नवाचार लाने, कुरूतियॉ मिटाने एवं जाट समाज के उत्थान हेतु किया गया। जिला सचिव सीताराम जगपुरा ने बताया कि नवनियुक्त कार्यकारिणी की बैठक अतिशीघ्र जिला मुख्यालय पर आयोजित की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ