चित्तौड़गढ़। श्री सांवलिया जी राजकीय चिकित्सालय के सभागार में लॉयन्स क्लब चित्तौड़गढ़ की ओर से आयोजित डॉक्टर्स-डे सम्मान समारोह में कोरोना मरीजों का फ्रंट लाइन पर इलाज करने वाले
डॉक्टर्स एवं नर्सिंग स्टॉफ का सम्मान किया गया।
सम्मान समारोह की अध्यक्षता पी.एम.ओ. डॉ. दिनेष वैष्णव ने की। लॉयन्स क्लब सचिव लॉयन दीपक वैष्णव ने बताया की 47 डॉक्टर्स एवं 17 वार्ड नर्सिंग प्रभारियों को उपरना व एल.ई.डी. शील्ड भेंट कर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में पी.एम.ओ. डॉ. दिनेश वैष्णव ने लॉयन्स क्लब की सराहना करते हुए कहा कि आम जन की सेवा एवं सहायता हेतु सदैव अग्रणी रहता है। लायंस क्लब जैसी संस्थाओं द्वारा दिए गए सम्मान एवं हौसला अफजाई से हम डॉक्टर्स को और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। क्लब अध्यक्ष अशोक सोनी ने डॉक्टर्स डे की बधाई देते हुए कहां कि चिकित्सकों की सेवा एवं समर्पण को हम सभी नमन करते हैं । चिकित्सको ने कोरोना काल में बढ़ चढ़कर काम किया है। चिकित्सकों ने कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी लोगों की सेवा की है सभी चिकित्सक बधाई के पात्र हैं।समारोह में डॉक्टर्स डॉक्टर्स डे मनाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई विगत दिनों एक महिला चिकित्सक से हुए दुर्व्यवहार पर चिंता प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। लॉयन्स क्लब ने डॉक्टर्स के सम्मान व अच्छे व्यवहार से जनता में जागरूकता लाने हेतु हर संभव मदद का विश्वास दिलाते हुये मेडिकल सेवाओं में और अधिक सक्रियता से कार्य कर बड़े स्तर पर मेडिकल केम्पों का आयोजन किया जायेगा।
संचालन लॉयन सत्यनारायण बंसल ने किया। इस अवसर लॉयन्स क्लब चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष लॉयन अशोक सोनी, सचिव लॉयन दीपक वैष्णव, कोषाध्यक्ष लॉयन विजय सिंह नरूका, उपाध्यक्ष लॉयन सतिश धूत, लॉयन नरेश नाहर, लॉयन बसंतीलाल वैद, लॉयन सुनिल आगाल, लॉयन नवीन पटवारी, लॉयन दिनेश मेनारिया, लॉयन अनुराग द्विवेदी, लॉयन सत्यनारायण बंसल, रतनलाल धाकड़ एवं शंभूलाल गोस्वामी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ