कच्ची बस्ती स्कूल में प्रवेशोत्सव मनाया


चित्तौड़गढ़। राजकीय प्राथमिक विद्यालय कच्ची बस्ती गांधीनगर में शिक्षा सत्र 2022-23 का प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया।
जानकारी देते हुए विद्यालय की ललिता दायमा ने बताया कि पिछले लगातार समय में बच्चों को विद्यालय में प्रवेश देने के लिए प्रयासरत है। इसी कड़ी में शुक्रवार 5 बच्चों को प्रवेश देकर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम मनाया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता शहरी प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी शंभू लाल भट्ट ने की। मुख्य अतिथि कार्यक्रम अधिकारी आलोक सिंह राठौड़, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी हरदीप कौर, अंजना गोस्वामी और सिद्दीक खान रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शंभू लाल भट्ट ने कहा कि हमें शिक्षा में नवाचार करते हुए सभी लोगों को इस में सहभागी बनना चाहिए। मुख्य अतिथि आलोक सिंह राठौड़ ने अभिभावकों के सहयोग की आवश्यकता बताई
कार्यक्रम में समाजसेवी हरदिप कौर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बालिकाओं को ड्रेस वितरण कर  जन्मदिन मनाया। प्रवेशोत्सव के बाद वृक्षारोपण किया गया।  कार्यक्रम में क्षेत्र के अभिभावक और बच्चे उपस्थित रहे। स्वागत और आभार संस्था प्रधान कालूराम खटीक ने और संचालन ललिता दायमा ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ