निम्बाहेड़ा व भीलवाड़ा टीमों के मध्य मैत्री मैच आयोजित


निम्बाहेड़ा। नगर के ग्रॉस फील्ड  जनता मैदान पर  शुक्रवार को उदय फुटबॉल एकेडमी व भीलवाड़ा फुटबॉल क्लब,भीलवाड़ा के मध्य मैत्री मैच खेला गया।दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच को  रोमांचक स्थिति में बनाए रखते हुए निर्धारित 30 मिनट में दोनों टीमों के खिलाड़ी सौहेल खान व यश शर्मा के गोल की बदौलत 1-1 गोल से बराबरी पर समाप्त किया।तदपश्चात मैच रैफरी इफ्तेखार अहमद पाती द्वारा परिणाम के लिए दोनों टीमों को 10 मिनट का अतिरिक्त समय और  दिया गया पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों द्वारा स्कोर करने के अच्छे प्रयास करने के बावजूद कोई गोल नहीं हो पाया। मैच बराबरी पर समाप्त होने के बाद पेनाल्टी लगवाई गयी जिसमें 4-3 से उदय एकेडमी की टीम विजयी रही।

मैत्री मैच के मुख्य अतिथि नगरपालिका उपाध्यक्ष परवेज़ अहमद शिब्बी,विशिष्ट अतिथि खेलप्रेमी पार्षद राजेश जैन,डी.एफ.ऐ.सेक्रेटरी फैसल खान,नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष दिग्वेन्द्र प्रताप सिंह थे।मैच समाप्ति के पश्चात अतिथियों ने दोनों ही टीमों को विजेता, उपविजेता की ट्राफी प्रदान की। उल्लेखनीय है कि उदय एकेडमी के कोच इफ्तेखार अहमद पाती द्वारा प्रतिदिन बच्चों को फुटबॉल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।कई वर्षों से निम्बाहेड़ा फुटबॉल को ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले कोच इफ्तेखार अहमद पाती को भी अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।मैच के दौरान बेहतरीन खेल प्रदर्शन करने पर उदय एकेडमी के समीर अहमद उर्फ मोनू को मेन ऑफ दी मैच का इनाम दिया गया।मैत्री मैच आयोजित करवाने में उदय क्लब के रफीक खान, आबिद खान ठेकेदार का विशेष सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ