रिटायर्ड सैनिक का किया पूर्व मंत्री कृपलानी ने अभिनन्दन

निम्बाहेड़ा। भारतीय सेना से 18 वर्ष की गौरवमयी सेवाएं पूर्ण कर अपने घर लौटे सैनिक विजय सिंह शक्तावत का रविवार को उनके स्थानीय निवास आरके कॉलोनी निम्बाहेड़ा पर जाकर राज्य के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने स्वागत कर उनकी देश के प्रति सेवाओं की सराहना की। कृपलानी ने सेवानिवृत सैनिक शक्तावत को उपरना ओढ़ाकर एवं मेवाड़ रत्न वीर महाराणा प्रताप का चित्र भेंट कर उनका आत्मीय अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, महामंत्री मयंक अग्रवाल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री रोशन राठौड़, भाजपा नेता हरिहर राव मराठा व मनोज शर्मा भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ