शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर शिक्षक संघ ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


चित्तौड़गढ़। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश सभाध्यक्ष अरविन्द व्यास एवं जिला अध्यक्ष रमेश चन्द्र पुरोहीत के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधि मण्डल ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन सौप कर वार्ता की।
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला मंत्री प्रकाश चन्द्र बक्षी ने बताया कि लम्बे समय से बकाया चल रहे कुक कम हेल्पर का मानदेय, विद्यालयों की बकाया कर्वजन राशि के भुगतान एवं अन्य शिक्षक समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौप कर एडीएम (प्रशासन) गितेश मालवीय से वार्ता की गई। वार्ता के दौरान प्रदेश सचिव (माध्यामिक शिक्षा) रमेश चन्द्र पुष्करना ने बताया कि विद्यालयो में कुक कम हेल्पर का पिछले 12 माह का मानदेय एवं मार्च 2022 से कन्वर्जन राशि का भुगतान नहीं होने से कार्यक्रम संचालन में आ रही परेशानियों को बताया और कहा कि बिना भुगतान के इस कार्यक्रम को निरन्तर चालु रख पाना संभव नही होगा। संगठन की वाजिब मांग पर वार्ता के दौरान ही एडीएम मालवीय ने जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक शिक्षा) को तुरंत भुगतान के निर्देश प्रदान किये। जिला संगठन मंत्री तेजपाल सिंह शक्तावत ने भी शिक्षकों की अन्य समस्याओ को रखा।

निःशल्क पाठयपुस्तक वितरण, नोशनल लाभ एवं समग्र शिक्षा के मदों में अव्यय राशि के पुनः जमा करवाने में आ रही व्यवहारिक समस्याओं एवं अन्य शिक्षक समस्याओं को लेकर को लेकर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी चित्तौड़गढ़ के नाम एक ज्ञापन सौप कर एडीपीसी प्रमोद दशोरा एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा राजेन्द्र कुमार शर्मा से वार्ता की। वार्ता में निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण के प्रथम चरण हुई अव्यवस्था एवं शिक्षकों के साथ उचित व्यवहार नहीं होने पर संगठन ने आक्रोश व्यक्त करते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की गई। संगठन के पदाधिकारियो ने पुस्तकें वितरण के लिये शिक्षको को जिला मुख्यालय पर नहीं बुलाकर पाठय पुस्तक मण्डल से पुस्तकें सीधे ही पंचायत मुख्यालय पर पहुँचाने की मांग की। निदेशालय का आदेश भी इसी प्रकार का है। स्थाईकरण एसीपी प्रकरण, मीड-डे-मिल एवं नोशनल लाभ देने सम्बन्धि मामलों पर चर्चा की गई। वार्ता के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक शिक्षा) राजेन्द्र कुमार शर्मा ने कुफ कम हेल्पर के मानदेय भुगतान की नोट शीट जिला परिषद ने पेडिंग होना बताया और कहा कि वहाँ से स्वीकृति मिलते ही विद्यालयों के खाते में आन्तरित कर दी जायेगी। वार्ता में प्रदेश सभाअध्यक्ष अरविन्द व्यास, प्रदेश सचिव रमेश चन्द्र सुष्करणा, जिला अध्यक्ष रमेश चन्द्र पुरोहित, जिला संगठन मंत्री तेजपाल सिंह शक्तावत, जिला मंत्री प्रकाशचन्द्र बक्षी, जिला कोषाध्यक्ष नर्बदा शंकर पुष्करना, सुशील लड्ढा, डीईईओ (प्रा.शि.) के प्रशासनिक अधिकारी गोपाल सोनावा, पाठ्य पुस्तक मण्डल के प्रतिनिध सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ