कपासन। विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने ग्राम सेवा सहकारी समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत किया।
मंडल महामंत्री सोहन लाल खटीक के अनुसार हाल ही में संपन्न हुए ग्राम सेवा सहकारी समिति कपासन के चुनाव में निर्वाचित हुए अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर उपाध्यक्ष गोपाल पुरबिया, सदस्य रोशनलाल विजयवर्गीय, रमेश चंद्र खटीक का विधायक ने नगरपालिका अध्यक्ष कक्ष में मेवाड़ी पगड़ी एवं ऊपरना पहना कर स्वागत किया। विधायक जीनगर ने पदाधिकारियों से अधिक से अधिक किसान हित में कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया, उपाध्यक्ष एवं पार्षद अशोक विजयवर्गीय, किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष शंभू लाल बागड़ा, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष सोनी, युवा मोर्चा के गौरव दाधीच उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ