कास्या कलां की गौ चरनोट भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग, सौंपा ज्ञापन


चित्तौड़गढ़। भदेसर तहसील की लेसवा पंचायत के ग्राम कास्याकलां में गौ चरनोट भूमि पर नाजायज कब्जा कर जबरन खेती कर रहे अतिक्रमियों को तुरन्त प्रभाव से रोकने एवं भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराये जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि पिछले कई समय से अतिक्रमी गौ चरनोट भूमि पर कब्जा कर खेती कर रहे हैं, वे निरन्तर अपने कब्जे को बढ़ाते जा रहे हैं। ग्रामवासियों ने बताया कि पूर्व में भी शिकायत करने के बावजूद कोई पुख्ता कार्यवाही नहीं होने के चलते अतिक्रमण नहीं हट सका और अतिक्रमियों के हौंसले बुलंद है। शीघ्र ही चरनोट भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ