अब किसानों के सुझाव से बनती है अफीम नीति- सांसद जोशी

चित्तौड़गढ़। मोदी सरकार में अफीम किसानों के सुझाव से अफीम नीति तैयार होती है। यह बात चित्तौड़गढ़ सांसद सी पी जोशी ने चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर पंचायत समिति वाटिका में अफीम किसानों की ओर से आयोजित आभार और सम्मान समारोह के दौरान कही।
चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर अफीम किसानो की और से आभार कार्यक्रम में सांसद जोशी ने स्वागत के पश्चात कहा कि मोदी सरकार आयी जब यह खेती कांग्रेस सरकार बंद करने का निर्णय करके जा चुकी थी। मोदी सरकार आयी जब लगभग 19 हजार लाईसेंस थे। अफीम किसानो की इस पीड़ा को समझ कर अफीम नीति में संशोधन का क्रम प्रारंभ हुआ जो आज तक जारी है। पहले भी अफीम नीति में घर पट्टा देना, मार्फिन में प्रति वर्ष छूट,न्यायालय से बरी हुए किसान को   पुन लाईसेंस देना सहित कई निर्णय हुए जिसका परिणाम है कि गत वर्ष तक लाईसेंस बढ कर 76 हजार हो गये।
  सांसद जोशी ने कहा कि इस बार की अफीम नीति में ऐतिहासिक निर्णय करते हुए मार्फिन में 5.9 की जगह 4.2 तक वालो को लाईसेंस देना, 3 से लेकर 4.2 मार्फिन तक को सीपीएस में, घटिया में कटे पट्टे 6 प्रतिशत मार्फिन पर वापस मिले, 4 साल की औसत से जोड़ कर 100 प्रतिशत पर पुन लाइसेंस देना, लगातार तीन वर्ष हकवाने वाले को लाईसेंस देना आदि किसान हितैषी निर्णय इस सरकार ने किए है। सांसद जोशी ने कहा कि इस बार भी किसान साथियो से बातचीत कर उनके सुझाव इस नीति में सम्मिलित करने का प्रयास किया है सांसद जोशी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का भी आभार प्रकट किया। इससे पूर्व सांसद जोशी का आतिशबाजी, ढोल सहित पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से आये किसानों ने पगडी साफा से स्वागत किया। सभा को पूर्व जिला उप प्रमुख मीठठू लाल जाट, निम्बाहेड़ा प्रधान बगदीराम धाकड़, किसान संघ प्रतिनिधि रतन सिंह गंठेडी, शंकर कुमावत, शंकर गुर्जर, पुष्कर शर्मा, सरपंच श्याम लाल शर्मा, रतन लाल पूरबिया कांटी ने भी अफीम किसानों को संबोधित किया।
 अफीम किसानों के इस कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि रणजीत सिंह भाटी, अशोक जाट,देवी सिंह राणावत, मांगीलाल धाकड, हीरा लाल जाट, लीला शंकर धाकड, शिव लाल धाकड, अमर सिंह हाडा, संजय वैष्णव, सुनील जैन, देवी लाल जाट आदि मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम कुमावत और आभार रणजीत सिंह भाटी ने प्रकट किया। किसान आभार समारोह में किसान हल की प्रतिकृति, तस्वीर, माला, पगडी, साफा लेकर पहुंचे और सांसद का सम्मान किया। चित्तौडगढ विधानसभा क्षेत्र के रोजडा, रामाखेडा, ओछडी, कश्मोर, बडोदिया, रोलाहेडा, नाहरगढ, कन्नौज, ओडूंद, चिकसी, सादी,पाल, विजयपुर, अमरपुरा, नेतावल गढ पाछली, नेतावल महाराज,नारेला, उदपुरा, रघुनाथपुरा, बेंगू विधानसभा क्षेत्र के बरनियास, राजगढ, कांटी, खारखंदा, गोपालपुरा,सुवानिया, चौगांवडी, सुदरी, आंवलहेडा, श्रीनगर,जालमपुरा, अनोपपुरा, खरडी, चेंची,नया गांव, जावदा,लुहारिया, गोपालपुरा देवपुरा, नंदवई, निंबाहेडा विधानसभा क्षेत्र के कनेरा, बडावली, ऊखलिया, मांगरोल,बडौली, टाई, अरनोदा, कोचवा,कपासन विधानसभा क्षेत्र के रूद,बारू,भीमगढ, गोरा जी का निंबाहेडा,केशर खेडी, छापरी, पावली, बडी सादडी विधानसभा क्षेत्र के निकुंभ, महुडा, उंठेल आदि स्थानो से आये किसानो ने भव्य स्वागत किया।
 इस अवसर पर हर्षवर्धनसिंह रूद, रघु शर्मा, श्रवण सिंह राव, गौरव त्यागी, लाल सिंह जालमपूरा, औंकार धाकड, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश गायरी, महामंत्री मुकेश गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष जगदीश भांड बस्सी, देवकिशन जाट, जितेंद्र शर्मा, मंगल अहीर, मुकेश जाट,रविन्द्र शर्मा, कुलदीप सिंह जावदा,सागर पुरोहित आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ