मुख्यमंत्री की 19 को प्रस्तावित यात्रा को लेकर राज्यमंत्री जाड़ावत की ताबड़तोड़ बैठकें


चित्तौड़गढ़। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के 19 नवंबर शनिवार को प्रस्तावित चित्तौड़गढ़ यात्रा के सन्दर्भ में ग्रामीण जनप्रतिनिधीगण कार्यकर्ताओं की बैठक  धनेश्वर महादेव मंदिरबाघेश्वर महादेव मंदिर पावटिया हनुमान मंदिर में बैठक आयोजित हुई। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के चित्तौड़गढ़ में इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाली जनसभा को गति देने के लिए चित्तौड़गढ़ में राजस्थान धरोहर संरक्षण प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य में पूर्व प्रधान भंवर लाल धाकड़, पीसीसी सदस्य प्रमोद सिसोदिया, आजाद पालीवाल परिषद सदस्य आतिथ्य में आयोजित हुई। राज्यमंत्री ने प्रातः 10 बजे धनेश्वर महादेव में (धीरजी का खेड़ा, कन्नौज भदेसर, भालुंडी, सुखवाडा, नाहरगढ़) दोपहर 12 बजे घोसुंडा बाघेश्वर महादेव में (नेतावल, सतपुड़ा,घोसुंडा) दोपहर 1:30 बजे पावटिया हनुमानजी में (तुम्बडिया,ओडूंद,कश्मोर, धनेतकला)
के कांग्रेस जनप्रतिनिधीयो एवं कार्यकर्तागण की बैठक लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रस्तावित यात्रा के सन्दर्भ में जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में जो मांगा वो दिया है अब उनके आभार और धन्यवाद देने के लिए जनसभा को सफल बनाने हेतु तैयारियों में लग जाए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रस्तावित यात्रा के उत्साह एवं राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत की कार्यशैली से प्रभावित होकर नाहरगढ के 9 भाजपा सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 
आयोजित बैठक में मुख्य मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में आमजन की उपस्तिथि दर्ज कराने का आश्वासन देते हुए जनसभा को सफल बनाने का भरोसा दिलाया। बैठक में सुखवाडा से पूर्व प्रधान भंवरलाल धाकड़, शोभालाल धाकड़, पीसीसी सदस्य जीतमल जाट, लक्ष्मीनारायण कुमावत, रतु गाडरी, रामेश्वर लाल धाकड़, भेरूलाल पालीवाल, जीएसएस अध्यक्ष भेरुलाल जाट, भूरा लाल गुर्जर, राम सिंह, किशन खटीक, लक्ष्मण सिंह, गजेंद्र सिंह, भेरूलाल जाट नाहरगढ़, हरलाल जाट, प्रकाश खटीक, शिव गिरी, घोसुंडा सरपंच दिनेश भोई, वार्ड पंच अरुण नायक, नीरज शर्मा,बागेश्वर खटीक सतपुड़ा पंचायत पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह, रतन पंडित,कालू लाल नेतावल महाराज उपसरपंच राजदीप सिंह राणावत, सत्यनारायण सेन ललित खोईवाल,कैलाश चंद्र जीनगर, जिसमें कश्मोर सरपंच भारत शर्मा, तुम्बड़ीया इकाई अध्यक्ष मदन जाट, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश शर्मा, रफीक खान, पुष्पेंद्र सिंह, इकाई अध्यक्ष गोपाल जाट, कालू गुर्जर, हीरा लाल गुर्जर सहित सैकड़ों कार्यकर्तागण एवं जनप्रतिनिधी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ