डीएमएफटी योजनान्तर्गत ग्राम पंचायतों के स्कूलों में कक्षा कक्ष व बरामदा निर्माण हेतु 3 करोड़ स्वीकृत



निम्बाहेड़ा। राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा पर  डी.एम.एफ.टी. योजनान्तर्गत निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में नए कक्षा कक्ष मय बरामदा हेतु 3 करोड़ रू की राशि स्वीकृत हुई है जिनकी प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति भी जारी हो चुकी है।

सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की अनुशंसा पर निम्बाहेड़ा विधानसभा की 20 ग्राम पंचायतों के राजकीय विद्यालयों में नवीन विकास कार्य स्वीकृत हुए है जिसमें मरजीवी के ग्राम कदमाली के राजकीय उच्च प्राथामिक विद्यालय में 2 कक्षा कक्ष मय बरामदा निर्माण हेतु 22 लाख रू, ग्राम पंचायत के भावलिया के ग्राम चरलिया गदिया के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 1 कक्षा कक्ष मय बरामदा निर्माण हेतु 9 लाख रू, ग्राम पंचायत कोटड़ीकला के ग्राम सरलाई के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 1 कक्षा कक्ष मय बरामदा हेतु 11 लाख रू, इसी प्रकार ग्राम पंचायत डला किशनपुरा के ग्राम खारा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 2 कक्षा कक्ष मय बरामदा हेतु 18 लाख रू, ग्राम पंचायत केली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 2 कक्षा कक्ष मय बरामदा हेतु 22 लाख रू, ग्राम पंचायत जलिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 2 कक्षा कक्ष मय बरामदा हेतु 22 लाख रू, ग्राम पंचायत टाई के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 1 कक्षा कक्ष मय बरामदा हेतु 11 लाख रू, ग्राम पंचायत बिनोता के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 2 कक्षा कक्ष मय बरामदा हेतु 22 लाख रू, ग्राम पंचायत भगवानपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 2 कक्षा कक्ष मय बरामदा निर्माण हेतु 22 लाख रू, ग्राम पंचायत अरनोदा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयं 1 कक्षा कक्ष मय बरामदा निर्माण हेतु 11 लाख रू, ग्राम पंचायत बाड़ी के ग्राम नरसाखेड़ी 1 कक्षा कक्ष मय बरामदा निर्माण हेतु 9 लाख रू, ग्राम पंचायत मिण्डाना के ग्राम टाटरमाला में 1 कक्षा कक्ष मय बरामदा निर्माण हेतु 9 लाख रू, ग्राम पंचायत नरसिंहगढ़ के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 1 कक्षा कक्ष मय बरामदा हेतु 9 लाख रू, ग्राम पंचायत मण्डलाचारण के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 1 कक्षा कक्ष मय बरामदा निर्माण हेतु 11 लाख रू, ग्राम पंचायत बरड़ा के ग्राम अरनिया माली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 1 कक्षा कक्ष मय बरामदा निर्माण हेतु 11 लाख रू, ग्राम बोरखेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 1 कक्षा कक्ष निर्माण हेतु 11 लाख रू,  ग्राम पंचायत बड़ोलीघाटा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 2 कक्षा कक्ष मय बरामदा निर्माण हेतु 22 लाख रू, ग्राम पंचायत अरनिया जोशी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 2 कक्षा कक्ष मय बरामदा हेतु 22 लाख रू, ग्राम पंचायत लसड़ावन के ग्राम झाडसादड़ी में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 1 कक्षा कक्ष मय बरामदा निर्माण हेतु 9 लाख रू, ग्राम पंचायत कनेरा के राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय में 2 कक्षा कक्ष मय बरामदा निर्माण हेतु 22 लाख रू  इत्यादि ग्राम पंचायतों में नए कक्षा कक्षा मय बरामदा स्वीकृत हुए है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ