डॉ. सैयदना अली कादर मुफद्दल सैफुद्दीन का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया, कांग्रेसजनों ने किया स्वागत

निम्बाहेड़ा। बोहरा समाज के धर्म गुरु सैयदना अली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के 79वें जन्मदिन के उपलक्ष्य मेे रविवार को नगर में बोहरा समाज द्वारा शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए चित्तौड़ी गेट पहुंची जहां सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से कांग्रेसजनों ने बोहरा समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर आत्मिय सवागत अभिनन्दन किया गया। 
इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचंद्र शारदा, पूर्व विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष एवं पार्षद रविप्रकाश सोनी, ओकाफ सदर एवं पालिका पार्षद सलीम चाचा, जिला फुटबॉल संघ उपाध्यक्ष एवं पार्षद मोहम्मद कुरैशी, पार्षद खेमराज मेघवाल, राजेश सांड, मुफीद खान, जावेद खान, माणक साहु, नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष जाहिद खान बैट्रीवाले, जिला फुटबॉल संघ सचिव फैसल खान, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिग्वेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष धीरज नगरिया, छात्रसंघ नगर अध्यक्ष विशाल वर्मा, किराणा एवं खाद्य व्यापार संघ अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, रशीद खान, मोहनलाल पीरा, अली मोहम्मद, चांदमल सोणावा, दुर्गेश भराडिया, रोहित राठौर, आदित्य पहाडिया, महावीर पालेचा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ