कदमाली में 66 वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

निम्बाहेड़ा। उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत नरसिंहगढ़ के ग्राम कदमाली में ग्रामवासियो एवं विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति द्वारा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान परिसर में आयोजित 66वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा कबडडी खेलकूद प्रतियोगिता का उद्वघाटन रविवार को राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में हुआ। प्रतियोगिता के उद्वघाटन समारोह के मुख्य अतिथि सहकरिता मंत्री उदयलाल आंजना थे तथा पूर्व प्रधान एवं जिला महासचिव कांग्रेस कमेटी गोपाललाल आंजना कार्यक्रम की अध्यक्षता की। रामलाल आंजना, जिला एस.टी.प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोहर सिंह मीणा, बाड़ी उपसरपंच कैलाश आंजना, बाबुलाल जाट, पार्षद भानुप्रताप सिंह, विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, सरपंच गादोला देवीलाल रावत बतौर विशिष्ठ अतिथि थे। 
प्रारम्भ में सहकारिता मंत्री आंजना व अतिथियों के प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने पर ठाकुर साहब रघुवीर सिंह राठौड़, रोड़ीलाल बंजारा, जितेन्द्र सिंह, चैन सिंह राठौड़ सुखलाल, लालचंद, आशीष नाड़ावत व ग्रामवासियों एवं वद्यालय परिवार द्वारा स्वागत अभिनंदन किया। मंत्री आंजना ने मॉ सरस्वती की तस्वीर पर द्वीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर एवं ध्वजारोहण व परेड की सलामी लेकर 66 वी. जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाली डेकडी खेड़ा(बेंगू) एवं सेठवाना (डूंगला) टीमों के बीच शुभारंभ करवाया। 
विद्यालय परिवार द्वारा जानकारी देते हुए बताया की 66 वी जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कदमाली़ के स्थानीय विद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित कि गई। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना थे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 14 वर्ष के आयु वर्ग के खिलाडियों द्वारा भाग लिया गया। खिलाडियों द्वारा खेल कौशल का प्रदर्शन किया। समारोह का आयोजन प्रारभिक शिक्षा अधिकारी मधु ढाबरिया, शहजाद बेग एवं खेल प्रतियोगिता प्रभारी श्यामलाल आमेटा की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।  
इस दौरान सांवत सिंह, वेजराम पटेल, राजु बंजारा, जीवन सिंह, जसवंत सिंह, कमल सिंह विद्यालय परिवार, खेल प्रेमी, खिलाड़ी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे। प्रतियोगिता कार्यक्रम का संचालन श्रीपाल कीर ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ