चित्तौड़गढ़। राजकीय पुरूषार्थी स्कूल में आयोजित 66वीं जिला स्तरीय पावर लिफ्टिंग व वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में राउमावि धनेतकलां के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी तथा 9 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन हुआ।
जानकारी देते हुए विद्यालय के व.शा.शि. सतीश जोशी ने बताया कि 6 से 9 नवम्बर तक पुरूषार्थी में आयोजित प्रतियोगिता में राउमावि धनेतकलां के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया व बाजी मारी। एक साथ 9 छात्र-छात्राओं का राज्य स्तर पर चयन से सम्पूर्ण गांव में हर्ष का माहौल रहा। आयोजित प्रतियोगिता में वेट लिफ्टिंग में नेहा लोधा, पिंकी लोधा, रानू बंजारा एवं पावर लिफ्टिंग में खुशी शर्मा, प्रकाश जाट, अमरदीप बंजारा, शिवानी शर्मा, नीतू बंजारा, प्रियंका जाट प्रथम रहे जो 27 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक बीकानेर के भीमासर विद्यालय में आयोजित होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। स्ट्रोंग वुमन का खिताब विद्यालय की रानू बंजारा के नाम रहा। पावर लिफ्टिंग में महावीर वैष्णव, दुर्गा जाट ने भी द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता जिनका ग्रामवासियों ने स्वागत किया। उन्होंने बताया कि धनेतकलां में खेलों का अच्छा महौल होने से हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 9 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन हुआ। प्रतियोगिता में व्याख्याता सुमन मीणा, मुकेश मीणा टीम प्रभारी रहे तथा माया जोशी, शारिरिक शिक्षक ललित सिंह ने निर्णायक कार्य में महत्ती भूमिका निभाई।
0 टिप्पणियाँ