चित्तौड़गढ़। भारतीय रिजर्व बैंक के जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बैंक ऑफ बडौदा की चित्तौड़गढ़ द्वारा एक कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप में अग्रणी जिला प्रबन्धक अशोक कुमार वासवानी ने कैंप में उपस्थित ग्राहकों और नागरिकों को डिजिटल बैंकिंग, बैंक की लोकपाल योजना और साइबर फ्रॉड के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया बैंक खाता धारकों को बताया कि आज कल ऑनलाइन फ्रॉड हो रहा हैं। ऐसे में खाता धारक सावधानी बरतें। किसी को अपने आईडी पासवर्ड, ओटीपी और मोबाइल पर खाता धारक से बैंक व आपके खाते से सम्बंधित, पैन कार्ड, आधार की जानकारी मांगे तो नही देनी चाहिए। बैंक सम्बंधित कार्यों के लिए अपनी बैंक शाखा में ही जाए। कार्यक्रम का संचालन चित्तौड़गढ़ शाखा के मुख्य प्रबंधक पंकज बोहरा नें किया। अंत में उपस्थित ग्राहकों और नागरिकों का बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा चित्तौड़गढ़ के वरिष्ठ प्रबंधक जितेन्द्र सोनी ने धन्यवाद दिया।
0 टिप्पणियाँ