भदेसर थाने में पहुंची बालिकाएं बालिकाओं को दी जानकारी एवं बताएं आत्मरक्षा के गुण

भदेसर शैलेंद्र जैन
 भदेसर  उपखंड मुख्यालय स्थित विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं सोमवार को भदेसर पुलिस थाना परिसर पहुंची एवं थाना अधिकारी भदेसर तथा पुलिस के जवानों से मुलाकात करने के पश्चात आवश्यक जानकारियां प्राप्त की भदेसर थाना अधिकारी शंकर लाल राव ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे में स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय राजकीय माणिक्य लाल वर्मा उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल भदेसर की छात्राएं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में पुलिस थाना परिसर पहुंची एवं पुलिस की कार्यशैली के बारे में तथा महिला एवं बाल अधिकार के बारे में जानकारी प्राप्त की साथ ही बाल अपराध बाल यौन शोषण बाल श्रम आदि अपराधियों के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त की थाना परिसर स्टाफ के द्वारा यातायात नियमों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ