उपचुनाव : नगर परिषद के वार्ड 28 से भाजपा प्रत्याशी मंजू ने नामांकन किया दाखिल

चित्तौड़गढ़, (सलमान)। नगर परिषद चित्तौड़गढ़ के वार्ड नंबर 28 के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने पूर्व न्यास अध्यक्ष सुरेश झंवर, सभापति सुशील शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, नगर महामंत्री अनिल ईनाणी, ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेंद्र पोखरना की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रस्तुत करते समय नगर उपाध्यक्ष गोवर्धन जाट, आईटी संयोजक राजन माली, अनिल भटनागर, रविंद्रा लड्ढा, कोषाध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी, चेतन गौड, गोवर्धन गाडरी, सुनील लड्ढा प्रदीप बोहरा, नीरज सुखवाल, विवेक सुखवाल, देवीलाल राठौड़ शैलेंद्र राठौड़, विपिन सिंह प्रेम सिंह आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ