चित्तौड़गढ़ से ख़बर
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल मेले का आयोजन,
जिला मुख्यालय पर गोरा बादल स्टेडियम में राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने किया बाल मेले का उद्घाटन,
पंडित नेहरू की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर बाल मेले का शुभारंभ
नेहरू पार्क के विकास और सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास,
नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, आयुक्त रविंद्र सिंह यादव पार्षद गण व अन्य अधिकारी उपस्थित,
बाल मेले में निबंध, चित्रकला, रंगोली सहित अन्य सह शैक्षिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं विद्यार्थी,
मेले में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, फोटो प्रदर्शनी, और स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र,
फोटो प्रदर्शनी में पंडित नेहरू के चित्तौड़गढ़ प्रवास की यादों से भी रूबरू हो रहे हैं नौनिहाल,
पंडित नेहरू के उद्बोधन, प्रेरक वचन व जीवन पर आधारित लघु फिल्म का भी बड़ी स्क्रीन पर किया जा रहा है मंचन
0 टिप्पणियाँ