सांवलियाजी (उमेश तिवारी)- सांवलियाजी कस्बे में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मण्डफिया (श्री सांवलियाजी) में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं पंडित नेहरू के छविचित्रों पर पुष्पार्पण, धूप तिलक द्वारा बाल दिवस समारोह का विधिवत शुभारंभ किया गया।
प्रभारी प्राध्यापक नरेंद्र सिंह शक्तावत ने पंडित नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। दिनांक 14 से 20 नवंबर तक मनाए जाने वाले बाल सप्ताह के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। संपूर्ण स्टाफ ने पुष्पार्पण कर नेहरू जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र, प्राध्यापक बाबूलाल जटिया, लीलाधर सैनी, आशीष चंडालिया, कन्हैया लाल मेघवाल, महिपाल मीणा, हेमलता रेगर, वरिष्ठ अध्यापक राहुल शर्मा, मुकेश जाट, बाबूलाल रेगर सहित संपूर्ण स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ