खंडित प्राण प्रतिष्ठा मूर्तियों और छाया चित्रों का भू-विसर्जन


चित्तौड़गढ़। धर्म रक्षा न्यास की ओर से खंडित प्राण प्रतिष्ठा और छाया चित्रों का भू विर्सजन का अभियान चलाया जा रहा हैं। पंडित अभयजीत लदाणा ने प्रेसवार्ता का आयोजन कर बताया कि धर्म रक्षा न्यास द्वारा राजस्थान में विशेष अभियान चला कर खंडित प्राण प्रतिष्ठा मूर्तियों और छाया चित्रों का गलता धाम में मन्त्रों द्वारा भू-विसर्जन किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि तेजा दशमी से धर्म रक्षा न्यास ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की। अभी तक जयपुर, पुष्कर और ब्यावर में खण्डित प्राण प्रतिष्ठा मूर्तियों और छाया चित्रों का भू-विसर्जन किया गया हैं। उन्होंने कहा कि जब हमारे घर भगवान की कोई मूर्ति या भगवान की छायाचित्र खण्डित हो जाती हैं तो उसे पीपल का पेड़ अथवा कई दूसरी जगहों पर रख दिए जाते हैं या फिर कुएं बावड़ी में खंडित मूर्तियों अथवा छाया चित्रों को विसर्जन कर दिया जाता हैं। ऐसे में धर्म रक्षा न्यास द्वारा प्रत्येक शहर में 8-10 दिन तक रुक कर लोगों को जागरूक करेंगे और खण्डित प्राण प्रतिष्ठा मूर्तियों और छाया चित्रों का भू-विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर धर्म रक्षा न्यास से जुड़े तुलसी राम चौधरी भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ