चित्तौड़गढ़, (सलमान)। वाट्सएप पर कम्युनिटी फीचर का ऑप्शन शुरू हो गया है। इसकी मदद से बड़े पैरेंट ग्रुप या कम्युनिटी के अंदर बहुत सारे ग्रुप बनाए जा सकते हैं।
कैसे बनाएं वॉट्सऐप कम्यूनिटी
इसके लिए आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन या आईओएस डिवाइस में व्हाट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए।
ऐप ओपन करने के बाद न्यू चैट के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आपके न्यू चैट, ग्रुप और न्यू कम्युनिटी का ऑप्शन मिलेगा।
आपको न्यू कम्युनिटी पर क्लिक करना होगा। फिर गेट स्टारटेड (Get Started) पर क्लिक कर दें। अब कम्युनिटी नाम, डिस्क्रिप्शन और प्रोफाइल फोटो लगाएं।
फिर नेक्स्ट पर क्लिक करें। यहां आप पहले से बने ग्रुप को भी कम्युनिटी में जोड़ सकते हैं या नए ग्रुप भी बना सकते हैं।
नए ग्रुप बनाने के लिए क्रिएट न्यू ग्रुप पर क्लिक करें। वहीं पुराने ग्रुप को ऐड करने के लिए ऐड एक्सिटिंग ग्रुप (Add Existing Group) पर क्लिक कर दें।
ध्यान रखें आप वही ग्रुप ऐड कर पाएंगे, जिसके एडमिन हैं। ग्रुप सिलेक्ट करने के बाद नेक्स्ट पर क्लिक करें। फिर क्रिएट पर क्लिक करके कम्युनिटी बना लें।
इन बातों का रखें खास ध्यान
आप व्हाट्सएप कम्युनिटी में 50 ग्रुप तक जोड़ सकते हैं। आप एनाउंसमेंट कम्युनिटी में अधिकतम 5 हजार सदस्य जोड़ सकते हैं। कम्युनिटी का नाम 24 कैरेक्टर लिख सकते हैं। आप कैमरा आइकन पर टैप करके कम्युनिटी आइकन जोड़ सकते हैं। प्रोफाइल फोटो के लिए आप फोटो क्लिक भी कर सकते हैं या फिर फाइल में से कोई भी फोटो सिलेक्ट कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ