चिकारड़ा जीएसएस फीडर से मिलने वाली बिजली में किया समय परिवर्तन, देखे ख़बर

चिकारड़ा, (पवन अग्रवाल)। डूंगला उपखंड क्षेत्र के चिकारड़ा जीएसएस से निकलने वाले 33/11 केवी फीडर के समय में परिवर्तन किया गया हैं। जानकारी के अनुसार ठेकेदार कर्मी द्वारा बताया गया कि चिकारडा 33 केवी जीएसएस से निकलने वाले फिडर के समय में परिवर्तन किया गया है। परिवर्तन समय 14 नवंबर से लागू होगा। जिसमें जाड़सादड़ी फीडर प्रातः 8:00 से 1:00 बजे तक चलेगा। वही भाटोली गुजरान, नौगामा फीडर दोपहर 1:00 से 6:00 बजे तक चलेगा। देवा खेड़ा के साथ चिकारड़ा कृषि फीडर 10:00 पीएम से लेकर सुबह 4 तक चलेगा। इन फिडर के समय को लेकर जहां एक और ठेकेदार कर्मी ने बताया कि सरकार के नियमानुसार विद्युत सप्लाई की जा रही है। कृषको द्वारा बताया गया कि सरकार को विद्युत सप्लाई देने का समय दिन का रखना चाहिए। जिससे काश्तकारों  को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ