नेतावल गढ़ पाछली के उपसरपंच पद के उपचुनाव संपन्न


चित्तौड़गढ़। ग्राम पंचायत नेतावल गढ़ पाछली के सभी वार्ड पंचों की सहमति से रमेशदान चारण उपसरपंच पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। आज नवनिर्वाचित उपसरपंच ने राजस्थान धारोहर सरंक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण बोर्ड सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के निवास स्थान पर आशीर्वाद प्राप्त किया राज्यमंत्री ने माला उपरना पहनाकर मुंह मीठा करा कर सरपंच को शुभकामनाएं दी। नेतावलगढ़ पाछली सरपंच प्रतिनिधि विजय सिंह ने बताया कि उपसरपंच के लिए रमेशदान चारण का आवेदन आया, तय समय अनुसार किसी और उम्मीदवार का आवेदन नहीं आया। इसके बाद सर्वानुमति से इनको रिटर्निग अधिकारी ने निर्विरोध उपसरपंच घोषित किया गया। जिस पर उन्होंने नारायणदान चारण विजय सिंह समस्त वार्ड पंच ने सहयोग किया उसका आभार व्यक्त किया।
कांग्रेस समर्थित उपसरपंच पद पर रमेशदान के निर्वाचित होने पर सभी समर्थकों एवं ग्राम वासियों ने मुंह मीठा करा कर बधाई दी खुशियां मनाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ