खटीक समाज की जिला बैठक एवं स्नेह मिलन समारोह संपन्न


चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय खटीक समाज चित्तौड़गढ़ का संभाग स्तरीय स्नेह मिलन समारोह एवं जिला बैठक संगठन का आयोजन चौथपुरा में चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष कांजी गोल्डमैन की अध्यक्षता एवं भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष बंसीलाल पटेल  के मुख्य आतिथ्य एवं राधेश्याम चंदेल, नंदलाल खटीक, मोतीलाल खोईवाल, उदय लाल खटीक, कांति चंदेल जयपुर, मुकेश खटीक कोटा, राजकुमार खटीक बारा, बसंतीलाल चावला, शांति लाल खटीक निंबाहेड़ा, नाना लाल चावला चित्तौड़, मेवा लाल आमेरिया के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई।
जानकारी देते हुए संगठन के जनरल सेक्रेटरी कालूराम खटीक ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले में खटीक समाज प्रगति की राह पर अनवरत अग्रसर है। हम सबको आपसी मनमुटाव भुलाकर समाज की एकता, अखंडता और मजबूती के लिए कार्य करना होगा।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के जनरल सेक्रेटरी एवं खटीक समाज घोसुंडा के अध्यक्ष सुरेश खोईवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए समाज की एकता, अखंडता और मजबूती के लिए सदैव राजनीति से ऊपर उठ कर अनवरत विकास में सहयोग का आह्वान किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष कांजी गोल्ड मैंन द्वारा सामूहिक विवाह कमेटी का गठन किया गया जिसमें जिला संयोजक सुरेश दायमा एलआईसी भदेसर, सह संयोजक एवं समस्त ब्लॉक अध्यक्ष को मनोनीत किया गया। संगठन के महामंत्री बसंतीलाल चावला ने सभी को संगठित रहकर सामथ्र्य अनुसार तन, मन, धन से तैयार रहने को कहा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण लाल खटीक इंडेन गैस, सुरेश दायमा भदेसर, राजकुमार चंदेल कपासन, रुपेश तूसावड़ा भादसोड़ा, भगवतीलाल बोरीवाल बड़ीसादड़ी, भागीरथ चंदेल कपासन,  मांगीलाल पहाड़िया बेगू, शांति लाल दायमा निंबाहेड़ा, प्रहलाद डीडवानिया गंगरार, बाबू लाल खटीक सिंहपुर,सोहन लाल खटीक हथियाना, चंचल बोरीवाल, शांतिलाल खटीक, उदय लाल खटीक बानसेन, राजराजेश्वर चैहान आदि ने संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए चित्तौड़गढ़ जिले में छात्रावास निर्माण, सामूहिक विवाह सम्मेलन तथा बालिका शिक्षा पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की ओर से व्यापार मंडल के उदयपुर संभाग के समस्त प्रमुख व्यापारियों का माला और दुपट्टा पहना कर स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर मोहनलाल खटीक, गोवर्धन लाल खटीक, बद्री लाल खटीक, उदयलाल पहाड़िया, आसावारा कमेटी के शांति लाल खटीक, कर उपायुक्त दिलीप बोरीवाल, कमल चावला, महेंद्र चावला, राजकुमार खटीक बावलास, रतन गोटा, ललित खोईवाल, राकेश खोईवाल, रामप्रसाद, रतनलाल, प्रकाश चंद्र, उदयलाल, दिनेश चंद्र, गणपत लाल, मनोहर लाल, शंकर लाल, कमलेश, किशनलाल, कैलाश, हजारीलाल, नानूराम, शांति लाल खटीक बडलियास, सुरेश खटीक नारेला, एडवोकेट दिनेश चंद्र खटीक, पृथ्वीराज चावला, संजय चावला, उदय लाल खटीक डुंगला, मनोहर लाल खटीक कानड खेड़ा, ललित खटीक, कन्हैया लाल तुसावड़ा भदेसर, लक्ष्मण लाल खटीक बागुंड, रामप्रसाद खोईवाल, शंकर लाल खटीक घोसुंडा, राष्टीय कोच मुकेश खटीक गंगरार, विनोद बोरीवाल, दिनेश चावला, श्याम लाल आमेरियां, नर्सिंग अधिकारी मांगी लाल खटीक, उदयलाल पहाड़िया, राकेश पहाड़िया, रामजस खटीक, पवन खटीक, मोहित खटीक अलवर, राजकुमार खींची बारां, बबलू गेंगलिया, ओमप्रकाश पहाड़िया, बद्री लाल दायमा, मोडीराम पहाड़िया, नंदलाल, रामचंद्र पहाड़िया, रामप्रसाद चावला, सुनील खोईवाल सहित सैकड़ों की संख्या में समाज जन के साथ मातृशक्ति एवं समस्त ब्लाक कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। संचालन जनरल सेक्रेटरी कालूराम खटीक ने किया, आभार सुरेश खोईवाल ने व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ