जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के गोपालनगर कट्टा फेक्ट्री के पास बीती रात को तीन लोग पैदल जा रहे थे। बेगूं से चित्तौड़गढ़ की ओर आ रही एम्बुलेंस ने तीन लोगों को चपेट में ले लिया। जिससे तीनों लोग गम्भीर घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों गम्भीर घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने हिमांशु श्रीवास्तव पुत्र राजेश निवासी कानपुर, राज कुमार सैनी उम्र 25 को मृत घोषित कर दिया। हादसे में सुशील श्रीवास्तव निवासी गोपालनगर गम्भीर घायल हो गया। मृतक अपने रिश्तेदार सुशील श्रीवास्तव के यहाँ आए हुए थे।
0 टिप्पणियाँ