प्रगतिशील अफीम किसान समिति के राधेष्याम कुमावत ने बताया कि पिछले दिनों राजस्थान सरकार द्वारा किसानों के चार वर्ष के डोडाचूरा को नष्ट करने का आदेश जारी किया जिसको लेकर किसानों में भारी रोष व्याप्त है तथा दो दिन से शीतलहर एवं ओलावृष्टि से फसलों में भारी नुकसान हुआ है उक्त मुद्दो को लेकर समिति के किसानों ने मुआवजे की मांग को लेकर दोपहर 2 बजे सांसद सी.पी. जोशी के नेतृत्व में जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री नाम ज्ञापन सौंपा।
प्रगतिशील अफीम किसान समिति के श्रवण सिंह राव ने जानकारी देते हुए कहा की डोडाचूरा पिछले चार वर्षो में हवा पानी के सम्पर्क में आने से स्वतः नष्ट हो जाता है एवं किसानों के पास भण्डारण का अभाव होने के कारण किसान खेत या रोड़ी में डालकर नष्ट कर देता है ऐसे में अब डोडाचूरा नष्टीकरण की बात करना लाजमी नही है।
धरने को सम्बोधित करते हुए सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि किसान अन्नदाता है तथा डोडाचूरा भी किसान की उपज ही है अतः सरकार नष्ट करने के साथ मुआवजा दे तथा पिछले 2 दिन मे ओलावृष्टि एवं शीतलहर से हुए भारी नुकसान की शीघ्र गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा दिलाने की बात की तथा किसान हितो के लिए राज्य सरकार को सकारात्मक सोच के साथ काम करने की नसीहत देते हुए किसानो को आश्वस्त किया की भारत सरकार से किसानों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा।
धरने को पूर्व उप जिला प्रमुख मिठुलाल जाट, सरपंच रणजीत सिंह भाटी, भूमि विकास बैंक चैयरमेन कमलेश पुरोहित, पूर्व प्रधान गणपतसिंह चुण्डावत, हर्षवर्धन सिंह, शम्भुलाल मेनारिया, कमलेन्द्र सिंह हाडा, हिरालाल जाट शंकरलाल कुमावत, गोटुलाल सुथार, सुरेश गाडरी, विश्वनाथ टांक ने संबोधित किया।
ज्ञापन के दौरान उप जिला प्रमुख भूपेन्द्र सिंह, लीलाधर जोशी, रूपसिंह राणावत देशराज गुर्जर, देवीसिंह राणावत, सत्यनारायण मेनारिया, देवीलाल जाट, संजय वैष्णव, आनंद समदानी, गौरव त्यागी, अशोक पारलिया, जिला परिषद् सदस्य कैलाश जाट, रतनलाल पुर्बिया, सुरेन्द्र जीनगर, मंगल अहीर, देवकिशन जाट, जगदीश भांड, किशन जाट रोलाहेडा, रवीन्द्र शर्मा, श्रीलाल गुर्जर सामरी, मोहन धाकड, अर्जुन बैरवा, लालसिंह डुडी, राजु सुखवाल, सहनवा सरपंच भैरूलाल सुथार, गणेश पुर्बिया, पुष्कर धाकड सुखवाडा, जितेन्द्र शर्मा, पूर्व सरपंच रमेश धाकड, गोविन्द सोनी, सरपंच कन्हैया वैष्णव, सरपंच गोवर्धन सालवी, शंकरलाल अहीर, जीवन चैधरी, ज्ञानेश्वर पुरी, सावंत सिंह, आशीष सिकलीगर, शंकर गुर्जर सिन्दवडी, भगवान लाल अहीर सहित सैकडों किसान प्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ