छह किलो अफीम व स्वीफ्ट डिजायर कार जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार से 6 किलो अफीम जब्त कर बाड़मेर निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
 पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त द्वारा अवैध मादक पदार्थ की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली निम्बाहेडा थानाधिकारी फुलचन्द के निर्देशन मे शुक्रवार को हैड कानि हरविन्दर सिंह थाने के जाब्ता के साथ जलिया चैक पोस्ट सरहद पर नाकाबन्दी के दौरान एक स्वीफ्ट डिजायर कार को चैक करने हेतु ईशारा किया जिस पर कार चालक ने कार को नहीं रोक भगाने की कोशिश की, जिसको बेरियर लगा रोक कर चालक को डिटेन किया। मैाके पर पहुंच फुलचन्द पु.नि. थानाधिकारी थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा द्वारा कार की तलासी ली गई तो कार के आगे की दोनों फ़ाटको में बनी स्कीम में कुल 4 प्लास्टिक की थैलियों में कुल 06 किलोग्राम अफीम जब्त की जाकर मौके पर कार चालक आरोपी चाडार थाना रामसर जिला बाड़मेर निवासी 21 वर्षीय दुर्गाराम पुत्र अशोक कुमार जी पुनिया जाति जाट को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण दर्ज किया गया है। विस्तृत अनुसंधान जारी है। 
पुलिस टीम में फुलचन्द पु.नि. थानाधिकारी थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा, हैड कानि हरविन्दर सिंह, कानि. ज्ञानप्रकाश, हेमन्त, रतनसिंह, राकेश, अमित कुमार, झाबर मल, अमरपाल आदि शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ