चित्तौड़गढ़। निकटवर्ती नरपत की खेड़ी पुलिया के सामने कुछ लोगों द्वारा अनुसूचित जनजाति की युवतियों के साथ बदतमीजी करने और जबरन जमीन हड़पने सहित लज्जा भंग करने को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। जिला पुलिस अधीक्षक को दिये ज्ञापन में गणेशपुरा की रहने वाली एक नाबालिग और उसकी बहन ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि 14 फरवरी की रात्रि वह 8 बजे वह नरपत की खेड़ी की पुलिया से आगे अपने खेत से मवेशियों का दूध निकालकर आ रही थी। इसी दौरान पांडोली निवासी रोशन लाल गुर्जर, लाला गुर्जर सहित 10-15 लोग पुलिया के नीचे शराब पार्टी कर रहे थे और दोनों लड़कियों को अकेला देख उनके साथ मारपीट कर कपड़े खींचने लगे और जातिगत अपमानित करते हुए छेड़छाड़ की। अपनी रिपोर्ट में उन्होनें बताया कि इस दरमियान उन्होने शराब के नाम पर रूपयों की मांग की और जबरन उनके पास जो 1000-1200 रूपये थे जो लेकर गले में पहनी सोने की चेन भी छीन ली और कहा कि उनके नाम पर जो जमीन है वो हमारे नाम कर दो नही तो तुम्हें जान से खत्म कर देंगे।
●आए दिन महिलाओं से करते है छेड़छाड़, खुलेआम खेलते है सट्टा
अपनी रिपोर्ट में युवतियों ने बताया कि नरपत की खेड़ी पुलिया के नीचे यह लोग आए दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते है और खुलेआम सट्टा खेलते है और शराब पार्टियां करते है। उन्होनें अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया कि यहां पर गांजा और स्मैक की भी बिक्री होती है और कई बार पुलिस को रिपोर्ट दी पर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है। उन्होनें बताया कि इस क्षेत्र में राहगीरों से कई बार लूट की घटना भी हो चुकी है। पांडोली क्षेत्र में कई लोग जमीनों पर कब्जे का भी काम करते है। दोनों युवतियों ने पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट दर्ज कर मुलजिमों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
गौरतलब है कि नरपत की खेड़ी पुलिया के पास स्मैकचियों और नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है और आए दिन राहगीरों के साथ कई घटनाएं हो चुकी है।

0 टिप्पणियाँ