चित्तौड़गढ़। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर स्पेशल यूनिट इकाई उदयपुर द्वारा आज ग्राम विकास अधिकारी राहुल मीणा को परिवादी से 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं।
परिवादी उमण्ड निवासी श्याम लाल खटीक पिता बालू राम खटीक ने एक पट्टा बनाने के लिए आवेदन किया लेकिन लम्बे पट्टा बनने में ग्राम विकास अधिकारी राहुल मीणा टालमटोल कर रहा था। पट्टा बनाने के फरियादी श्याम लाल खटीक से 10 हजार की रिश्वत की मांग की। इस पर आज एक मार्च को उदयपुर की एसीबी की स्पेशल यूनिट को शिकायत की। रिश्वत मांग की सत्यापन किया गया। जिस पर सत्यापन सही पाया गया। पट्टा की एवज में 10 हजार की रिश्वत लेते एसीबी की स्पेशल यूनिट की टीम ने ग्राम विकास अधिकारी को धर दबोचा। राहुल मीणा ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत चाकुड़ा और अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत उमण्ड के पद पर हैं। एसीबी की स्पेशल यूनिट टीम ने राहुल मीणा निवासी मकान नम्बर 224, विजन कॉलेज के पीछे, सेंती चित्तौड़गढ़ को 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया हैं। ग्राम विकास अधिकारी के आवास और अन्य ठिकानों की तलाश जारी हैं।
0 टिप्पणियाँ