●नगदी अवैध लेन देन की होने का संदेह, इन्कम टैक्स विभाग व प्रवर्तन निदेशालय को जांच हेतु भेजी
सूचना
भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन)। शहर के प्रतापनगर पुलिस थाना ने 6 करोड़ 75 लाख रुपए की नकदी जप्त की हैं। एक क्रेटा कार को भी जब्त किया हैं। इस मामले में दो युवकों को डिटेन किया हैं। जिला पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू द्वारा शहर भीलवाडा में अवैध पैसों का कारोबार को लेकर विशेष सतर्कता व कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमति चंचल मिश्रा के निर्देशन में नरेन्द्र दायमा वृत्ताधिकारी वृत्त शहर रामचन्द्र वृत्ताधिकारी वृत्त सदर भीलवाडा को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
कानिस्टेबल बनवारी 1949 को जरिये मुखबिर को कुछ समय पूर्व ईतला मिली
की गुजरात नम्बर की एक सफेद रंग की क्रेटा गाडी में अवैध पैसो का लाने ले जाने का कार्य
किया जा रहा है जिस पर कानि. बनवारी 1949 द्वारा थानाधिकारी राजेन्द्र गोदारा को अवगत कराया गया। आज एक मार्च को दौराने गश्त कानिस्टेबल बनवारी 1949 व कानिस्टेबल असलम 1951 को
जरिये खास मुखबिर की ईतला पर सफेद रंग की क्रेटा गाडी जिसके नम्बर जीजे 18 बीपी 1148 में दो
व्यक्ति बैठे मिले। आवरी माता चौराया के पास रोककर चैक किया तो गाडी में कोई संदिग्ध सामान नही मिला। गाडी में बैठे व्यक्तियों ने अपने नाम राहुल चावडा पुत्र शंकर सिंह चावडा जाति राजपूत उम्र 30 साल निवासी वसई डाबला, बिजापुर जिला मेहसाणा गुजरात और जयदीप सिंह चावडा पुत्र कन्नु चावडा उम्र 32 साल निवासी वसई डाबला, बिजापुर जिला मेहसाणा गुजरात होना बताया। इस पर कानिस्टेबल ने सूचना थानाधिकारी थाना प्रतापनगर राजेन्द्र गोदारा को दी जिस पर गाडी की सघन जांच हेतु गाडी को थाने पर लाये उच्चाधिकारियों के निर्देशन में रामचन्द्र वृत्ताधिकारी वृत्त सदर भीलवाड़ा थाने पर पहुंच उक्त गाड़ी को सघन चैक किया व दस्तायाब शुदा व्यक्तियों से पूछताछ की तो गाडी की दोनों अगली सीट के नीचे व डिक्की में पिछली सीट के पिछे छुपाकर बक्से बने हुये थे जिनको खोलकर देखा तो भारी मात्रा में 500 व 2000 रूपये के नोट भरे हुये मिले। दस्तयाब शुदा दोनों व्यक्तियों ने पैंसो के सम्बंध में कोई स्पष्ट कारण नही बताया जिस पर मशीन द्वारा पैसो की गिनती की गई तो कुल रकम 6 करोड 75 लाख रूपये पाई गई। इतनी भारी मात्रा में रकम का कोई स्पष्ट कारण नही बताने पर दोनों व्यक्तियों को डिटेन किया गया व रकम को जप्त किया गया। इतने भारी मात्रा में पैसे किस कारण से है इस सम्बंध में अनुसंधान किया जा रहा हैं।
आयकर विभाग व प्रवर्तन निदेशालय को पृथक से सूचित किया जावेगा।
पुलिस टीम में रामचन्द्र पुलिस उप अधीक्षक वृत्ताधिकारी वृत्त सदर भीलवाड़ा, राजेन्द्र कुमार गोदारा पु.नि. थानाधिकारी थाना प्रतापनगर, श्रीमती राधा अहीर उ.नि., विजय सिंह हैड कानिस्टेबल 1014, धीरज शर्मा कानिस्टेबल 220, बनवारी कानिस्टेबल 1949, असलम कानिस्टेबल 1951, गोपाल कानिस्टेबल 1755 शामिल थे।
0 टिप्पणियाँ