जोधपुर। बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित बाल परामर्श एवं कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र मंडोर में राजस्थान उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति के अध्यक्ष न्यायाधिपति विजय बिश्नोई की अध्यक्षता में जोधपुर की समस्त प्रीमीयर इंस्टीट्यूट की बैठक आयोजित हुई। बैठक में राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर किशोर न्याय समिति के वरिष्ठ सलाहकार राकेश कुमार चौधरी ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए न्यायाधिपति विजय बिश्नोई ने सभी से परिचय करते हुए कहा कि किशोर अपराध की घटनाएं बार-बार हम सभी से प्रश्न करती है कि क्या इन घटनाओं के लिए वास्तव में कच्ची मिट्टी के बने बच्चे जिम्मेदार है या कहीं ना कहीं हमारे लालनपालन व सामाजिक माहौल में व्याप्त कोई कमी जिम्मेदार है। इसलिए गृहों में रहने वाले बच्चों में सुधार लाने का सबसे बड़ा प्रयास कौशल विकास से जोड़कर उनको जिम्मेदार बनाना है।
बैठक में जिला परिषद के सीईओ अभिषेक सुराना ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से बाल परामर्श एवं कौशल प्रशिक्षण के लिए हमेशा सहयोग है, बच्चों को कैसे कोर्सेज करवाना उनके लिए नया क्या किया जाए इस हेतु शुरू से बेहतरीन प्रयास किए जा रहे हैं। बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ बीएल सारस्वत ने बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित बाल परामर्श एवं कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र के बारे में एवं यहां अभी तक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बालक बालिकाओं के बारे में जानकारी देते हुए केंद्र के ऊपर निर्माणाधीन बिल्डिंग के बारे में अभी तक हुए कार्य से अवगत करवाया। बैठक के अंत में एसिस्टेंट डायरेक्टर बीएल सारस्वत ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
नये कोर्सेज के बारे में हुई चर्चा
बैठक के दौरान सभी प्रतिभागियों से नये कोर्सेज के बारे में गहन चर्चा हुई ,बालक-बालिका के बेहतर भविष्य के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसके साथ कोर्सेज के समयावधि व रोजगार की दृष्टि से समकक्ष विषय पर चर्चा की गई। जिस पर न्यायाधिपति ने बिश्नोई ने बैठक के अंत में सभी नए कोर्सेज के प्रारूप को जल्द से जल्द लागू करवाये जाने के निर्देश दिए।
इन संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने रखा प्रपोजल
बैठक में आगामी दिनों में होने वाले नये बेच की शुरुआत के लिए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी जोधपुर, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी, इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट,
फुटवियर डिजाइन एवं डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट, पॉलिटेक्निक कॉलेज, नेशनल स्किल ट्रेंनिंग इंस्टीट्यूट राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय, जोधपुर इंस्टीट्यूट आफ एक्सपोर्ट एवं शिपिंग मैनेजमेंट, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम, आईसीआईसीआई फाउंडेशन/ आरसेटी, इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन डिजाइन, सॉफ्टटेक एजुकेशन सोसायटी, परफेक्ट सैलून एंड एकेडमी के प्रतिनिधियों ने प्रपोजल रखा।
बैठक में यह रहे उपस्थित
बैठक के दौरान डॉ.मानसी मुखर्जी, डॉ.जन्मेय सिंह हाड़ा, केजी दुबे, महेश कुमार ,मनोज वर्मा, एस आर सिंह, बीरसिंह पी धामी, डॉ.रमेश परिहार, अर्जुन सुथार, अक्षय कौशिक, डॉ.अजय वर्धन आचार्य, सुरेश कुमार शर्मा, रईस अहमद, श्याम सिंह सोढा, अशोक बंसल, संगीदान पालीवाल, पदम सिंह, नवीन मोहनोत, जागृति आसनानी जोधपुर के प्रीमियर इंस्टिट्यूट के प्रतिनिधियों के साथ, किशोर एवं संप्रेक्षण गृह अधीक्षक मनमीत कौर, बालिका गृह अधीक्षक दीपिका विश्नोई, विशेष शिक्षक महिला नारी निकेतन ऋतु श्रोत्रिय, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी करणी सिंह नाथावत, लेखा अधिकारी गणपत लाल प्रजापत, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी बन्ना लाल मेघवाल, वरिष्ठ सहायक दिनेश सिंह राजावत, कनिष्ठ सहायक दयाराम चौधरी, संरक्षण अधिकारी डॉ.सरोज कुमार चौहान, परामर्शदाता महेश सारस्वत, आउटरीच वर्कर अर्जुन सिंह, कार्मिक निरंजन गहलोत सहित अन्य उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ