मेवाड़ यूनिवर्सिटी में 100 बेड अस्पताल का पूर्व केंद्रीय चिकित्सा मंत्री ने किया उद्घाटन


चित्तौड़गढ़। गंगरार क्षेत्र में स्थित मेवाड़ विश्वविद्यालय में चित्तौड़गढ़ समेत आस-पास के क्षेत्रवासियों के लिए चिकित्सा सुविधा हेतु अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधायुक्त अस्पताल का उद्घाटन किया गया।
मेवाड़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डाॅ. अशोक कुमार गदिया ने बताया कि मेवाड़ विश्वविद्यालय परिसर में सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 100 बेड का अस्पताल तैयार हैं जिसका उद्घाटन आज पूर्व केन्द्रीय स्वास्थ्य मन्त्री और वर्तमान में भाजपा सांसद डाॅ. हर्षवर्धन ने किया। 
इसी दिन स्व. भंवरलाल गदिया एवं नन्दलाल गदिया की पुण्य स्मृति के अवसर पर रक्तदान शिविर, निशुल्क नेत्र जांच एवं दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर सांसद सीपी जोशी, जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल, पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व प्रधान देवी सिंह, हर्षवर्धन सिंह रुद सहित बड़ी संख्या में डॉक्टर्स, मेवाड़ यूनिवर्सिटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ