भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन)। श्रीमहावीर युवक मंडल सेवा संस्थान की वार्षिक आमसभा संपन्न हुई जिसमें गत वर्ष के कार्यों का ब्यौरा पूर्व मंत्री अनुराग नाहर ने दिया। सभा के दौरान निर्वाचन अधिकारी ज्ञान प्रकाश साँखला, आर के जैन, विनोद गोखरू व राजेश मुनोत के सहयोग से निर्वाचन प्रकिया संपन्न हुई। संरक्षक मनोहर लाल सूर्या को मनोनीत किया गया जबकि अध्यक्ष पद पर पुखराज चौधरी, उपाध्यक्ष नितिन बाफना, सह मंत्री अर्पित कोठारी एवं कोषाध्यक्ष के रूप में मुकेश रांका निर्विरोध निर्वाचित किए गए जबकि मतदान प्रकिया से प्रदीप पारख मंत्री निर्वाचित हुए। शीघ्र ही नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह के रूप में आयोजित किया जाएगा। संस्थान अध्यक्ष पुखराज चौधरी ने इस मौके पर कहा कि समाज के नवयुवकों द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वे पूरी मेहनत और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। अधिक से अधिक जैन युवा संस्थान के साथ कैसे जुड़ सकें इस पर विचार किया जाएगा। साथ ही मंडल द्वारा कार्यकारिणी की शीघ्र घोषणा करते हुए विभिन्न सेवा कार्यों को मूर्त रूप दिया जाएगा। मीडिया प्रभारी मनीष जैन ने मंडल की जानकारी साझा करते हुए बताया कि भीलवाड़ा जैन समाज युवाओं के सर्वाधिक लोकप्रिय संगठन श्रीमहावीर युवक मंडल सेवा संस्थान ने 1000 सदस्यों का लक्ष्य पूरा किया है। इस वर्ष 380 नए युवा सदस्य मंडल से जुड़े हैं। आयोजन के दौरान शांति भवन श्री संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं महावीर युवक मंडल के सदस्य बड़ी तादाद में मौजूद रहे और सभी ने हर्ष हर्ष जय जय की ध्वनि से नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत अभिनंदन किया।
0 टिप्पणियाँ