तस्करों से साठगांठ के चलते एक पुलिस कांस्टेबल को राज्य सेवा से किया बर्खास्त

चित्तौड़गढ़। मंगलवाड़ क्षेत्र में पिछले दिनों नारकोटिक्स विभाग की हुई कार्यवाही में तस्करों से साठगांठ के मामले में एक पुलिस कांस्टेबल की भूमिका सामने आने के बाद कांस्टेबल को राज्य सेवा से बर्खास्त कर दिया हैं।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त आरोपियों से मिलीभगत के मामले में विभागीय कार्रवाई करते हुए एक कांस्टेबल भैरु लाल अहीर को राज्य सेवा से बर्खास्त कर दिया। पिछले दिनों केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच द्वारा मंगलवाड़ थाने के चकतिया गांव में दबिश देकर भारी मात्रा में अफीम, डोडाचूरा व नशीली दवाओं सहित नगदी जब्त की थी। इस मामले में एक पुलिस कांस्टेबल भैरु लाल अहीर को तस्करों से साठगांठ थी। कांस्टेबल भैरु लाल अहीर को नारकोटिक्स विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया था। कांस्टेबल भैरु लाल अहीर पर विभागीय कार्रवाई करते हुए आपराधिक कृत्य का प्रकरण दर्ज होने के मामले में दोषी पाए जाने पर थाना मंगलवाड़ के चकतिया निवासी कॉन्स्टेबल भैरू लाल पिता शंकर लाल अहीर को राज्य सेवा से बर्खास्त किया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ