चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व चित्तौड़ विधानसभा एवं जिले के प्रमुख कांग्रेस जन 29 मार्च बुधवार को उदयपुर संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया जिला प्रवक्ता अहसान पठान ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सभी संभाग मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन होना सुनिश्चित किया गया इसी संदर्भ में जिला कांग्रेस कमेटी जिले के सभी ब्लॉकों से कांग्रेस पदाधिकारी राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना, राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के नेतृत्व में संभाग सम्मेलन में पहुंचे सम्मेलन को मुख्य रूप से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी सुखविंदर सिंह रंधावा प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने संबोधित किया कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी, नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, जिला संगठन महासचिव करण सिंह सांखला, पीसीसी सदस्य प्रमोद सिसोदिया, उपाध्यक्ष लक्ष्मी लाल मेघवाल, गोविंद शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष, अनिल सोनी, विक्रम जाट, प्रधान भेरु लाल चौधरी, डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जगपुरा, वरिष्ठ पार्षद बालमुकुंद मालीवाल, विजय चौहान, कन्हैया लाल माली, अशोक वैष्णव, शहर प्रवक्ता राजेश सोनी, संदीप सिंह अरोड़ा, शैलेंद्र सिंह शक्तावत, नवरत्न जीनगर, पूर्व जिला परिषद सदस्य मोहन सिंह भाटी, सरपंच रविराज सिंह जाड़ावत, युवा नेता धर्मेंद्र मूंदड़ा, विजय चौधरी, सुनील चौधरी, महावीर सिंह, जसवंत सिंह आंजना, शंभू प्रजापत, दिनेश सोनी, आजाद पालीवाल, राजदीप सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे।