दो मोटरसाइकिल की आपस में भिड़ंत, एक की मौत, एक घायल


भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन)। जिले के नेशनल हाईवे 758 पर सोपुरा चौराया पर बीती रात को दो बाइक की आपस मे भिड़ंत हो गई जिससे बाइक सवार दो भाई घायल हो गए थे। जिसमें बड़े भाई ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया।
बड़लियास थाना एएसआई रेवत सिंह ने बताया कि सोपुरा (कुड़ी) चौराया पर बीती रात को खेत से घर जा रहे बाइक सवार दो भाइयों को एक बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सोपुरा (कुड़ी) निवासी मोतीलाल पिता अर्जुन बलाई व छोटा भाई ललित बलाई घायल हो गया, जिसे गम्भीरवस्था में निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहां उपचार के दौरान मोती लाल बलाई उम्र 38 वर्ष ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आज जिला चिकित्सालय में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया। वही ललित ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ