सांवलियाजी (उमेश तिवारी)- भदेसर तहसील क्षेत्र के स्वर्णकार समाज के बंधुओं ने महाराजा अजमीढ़ जयंती पर सार्वजनिक अवकाश एवं पैनोरमा निर्माण की मांग को लेकर भदेसर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन। स्वर्णकार समाज के आराध्य देव महाराजा अजमीढ़ जी की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने एवं पैनोरमा निर्माण करवाने हेतु मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम भदेसर तहसील गुणवंत लाल माली को ज्ञापन प्रस्तुत किया।
भदेसर तहसील अध्यक्ष कैलाशचंद्र सोनी ने बताया कि इस अवसर पर कन्नौज, भादसोड़ा, बानसेन, सांवलियाजी, भदेसर आदि गांवों के समाज के नागरिकों सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।भदेसर तहसीलदार गुणवंत माली को मुख्यमंत्री एवं राज्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रस्तुत करने के अवसर पर भदेसर महामंत्री मंगल प्रसाद सोनी, कोषाध्यक्ष रामपाल सोनी सहित पूर्व पंचायत समिति सदस्य गिरधारी लाल सोनी, पंचायत समिति सदस्य गोविंद सोनी, मुकेश चंद्र सोनी, विनोद सोनी, भेरूलाल सोनी, शांतिलाल सोनी, राधेश्याम सोनी, घनश्याम सोनी, कमलेश सोनी, जगदीश चंद्र, भेरूलाल सोनी, विमल सोनी, जितेंद्र, राजकुमार, टिंकू सोनी, ललित कुमार सोनी, सत्यनारायण सोनी सहित समस्त स्वर्णकार समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ