कपासन, (माय सर्कल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। कपासन वृत क्षैत्र में विशेष अभियान चला कर 111 अपराधियों की गिरफ्तारी की हैं। एएसपी गीता चौधरी के निर्देशन में कार्यवाही में वृत क्षैत्र के आकोला, भोपालसागर, कपासन, राशमी, थानाधिकारियों मय जाप्ता के अलग-अलग टीमें बना कर हार्डकोर, आबकारी, आर्मएक्ट चोरी नकबजनी मादक पदार्थो की तस्करी के मामलो में 111 आरोपियों को गिरप्तार किया। वही धरपकड़ कार्यवाही के दौरान एक कार पांच बाईक, सोने चान्दी के आभुषण व दो एलईडी जप्त की है। इस दौरान थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह, मय जाप्ता ने 5 अलग अलग टीमें बना कर कुल 52 जवानों ने 15 स्थानों पर दबिश देकर 33 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। राशमी में 45, भोपालसागर में 14 व आकोला में 19 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
0 टिप्पणियाँ