स्कूल और अस्पताल का बदला समय, पढ़े पूरी ख़बर


चित्तौड़गढ़। एक अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष 2023-24 शुरू होगा। इसके साथ ही कई बदलाव देखने को मिलेंगे। आज से स्कूलों और अस्पतालों के समय में बदलाव होगा। 
अस्पताल सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक
प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों के समय में आज एक अप्रेल से बदलाव होगा। अस्पताल का ओपीडी समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक हो जाएगा। जबकि रविवार व अन्य अवकाश के दिनों में सुबह 9 से 11 बजे तक अस्पताल खुलेंगे।

स्कूलों के समय में बदलाव
शिविरा पंचांग के तहत राज्य के सरकारी और गैर सरकारी सभी स्तर के स्कूलों का समय एक अप्रैल से बदलेगा। एक अप्रैल से एक पारी स्कूल प्रातः 7:30 से दोपहर 1:00 बजे तक और दो पारी स्कूलों का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6-00 बजे तक होगा। इस दौरान हर पारी 5:30 घंटे लगेगी। अभी स्कूलों का समय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ