समर्थन मूल्य पर चने की खरीद का विधायक आक्या ने किया निरीक्षण



चित्तौड़गढ़। चित्तौडगढ़ स्थित कृषि उपज मण्डी समिति में चित्तौड़गढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति द्वारा समर्थन मूल्य पर चने की खरीद की जा रही है जिसका बुधवार को विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने निरीक्षण कर कृषको से जानकारी प्राप्त की।
मार्केटिंग चेयरमैन प्रवीण सिंह राठौड़ ने बताया की चित्तौड़गढ़ क्रय विक्रय सहकारी समिति द्वारा चित्तौडगढ़ स्थित कृषि उपज मण्डी समिति में सोमवार से समर्थन मूल्य पर चने की खरीद की जा रही है, जिसमें 1106 कृषको द्वारा ऑन लाईन रजिस्ट्रेशन कराया गया है। तोल केंद्र का बुधवार को चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने निरीक्षण किया। उन्होने किसानों से व्यक्तिशः रूबरू होते हुए उनकी फसल का वाजिब दाम मिलने की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर क्रय विक्रय सहकारी समिति उपाध्यक्ष रामेश्वरलाल धाकड़, पूर्व जीएसएस अध्यक्ष बालुराम जाट, गोवर्धन जाट, पार्षद शांतीलाल जाट, पूर्व पार्षद अशोक जोशी, राम नरेश गाडरी, तोल केंद्र प्रभारी किशन सिंह मोजावत, सहप्रभारी देवेन्द्र सिंह व अभिषेक सेन, मण्डी सचिव संतोष कुमार मोदी, संविदाकर्मी लोकेश तिवारी, कमलनयन त्रिपाठी सहित बढ़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ