सेन समाज ने शिक्षक की मौत पर निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

 
भीलवाड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @विनोद सेन)। बदनोर तहसील के अंतर्गत रामपुरा पंचायत के ग्राम सापोला निवासी  निर्मल कुमार सेन विगत 3 वर्षों से राजकीय प्राथमिक विद्यालय गायणो की ढाणी ग्राम पंचायत गावड़ी पंचायत समिति लाखणी तहसील बागोड़ा भीनमाल विधानसभा जिला जालौर में अध्यापक पद पर कार्य कर रहे थे। गत 20 अप्रैल को परिजनों को समाचार मिला कि निर्मल कुमार सेन की पानी के टांके में गिरने से मृत्यु हो गई है। निर्मल कुमार सेन की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है जिससे यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। इनकी हत्या सोची समझी साजिश के तहत हुई है तथा आरोपियों ने सबूत मिटाने की कोशिश भी की है। निर्मल कुमार सेन एक श्रेष्ठ शिक्षक का दायित्व निर्वहनकर रहे थे तथा उसी ढाणी में रहकर छात्र हित सेवा कार्य कर रहे थे। इस घटना की न्याय पूर्ण जांच एवं सभी आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की। थाने में दी गई रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज करने और इन की कॉल डिटेल निकालकर सभी आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने की सेन समाज मांग करता है। सेन समाज सामुहिक विवाह समिति के कार्यकर्ता अध्यक्ष सत्यनारायण सेन के नेतृत्व में अतिरिक्त जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। इस अवसर समाज के कई गणमान्य व मातृशक्ति उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ