आप राजस्थान के नव-नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न


चित्तौड़गढ़। 31 मार्च को जयपुर में पूरे राजस्थान के आम आदमी पार्टी के नव-नियुक्ति पदाधिकारियों का शपथ-ग्रहण समारोह रखा गया। जिसमें आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डाॅ. सदीप पाठक ने सारे पदाधिकारियों को शपथ दिलाई एवं नियुक्ति पत्र वितरण किए।
इस समारोह में आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। समारोह में उपस्थित चित्तौड़गढ़ के आप लोकसभा प्रभारी कालुराम मीणा, लोकसभा सचिव चांदमल गर्ग, जिला प्रभारी अनिल चंदेल, जिला सचिव बृजेश चौखड़ा, जिला कोषाध्यक्ष अंकुर अजमेरा, एवं जिला मिडिया प्रभारी राजीव माहेश्वरी ने भी शपथ ग्रहण की। समारोह में उपस्थ्ति सभी कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के संगठन को राजस्थान में मजबुत करने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ