भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत की तैयारियों में जुटे पदाधिकारी व कार्यकर्ता

भादसोड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @नरेंद्र सेठिया)। चित्तौड़गढ़ सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी 3 अप्रैल को चित्तौड़गढ़ आएंगे। वो प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार चित्तौड़गढ़ आ रहे हैं। ऐसे में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं।
 सांवलियाजी मंडफिया में कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, जिला परिषद सदस्य कैलाश चंद्र जाट, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक पारलिया, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गोविंद सोनी, सरपंच जानकी दास वैष्णव, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार चंडालिया, बानसेन सरपंच कन्हैया दास वैष्णव, अर्जुन वैष्णव, पंकज तिवारी, हरीश शर्मा, कैलाश गिरी गोस्वामी, जगदीश तेली, राधेश्याम, रामलाल मेनारिया, पंकज जारोली, राधेश्याम वैष्णव, बंसी लाल तेली, बनवारी लाल, फतेह लाल आदि की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की मीटिंग आयोजित कर रूपरेखा तैयार की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ