जिला प्रमुख की 'खेलो-चित्तौड़गढ़' प्रतियोगिता 20 मई से, प्रत्येक ग्राम पंचायत से दो टीमें लेंगी भाग

चित्तौड़गढ़, (सलमान)। जिला प्रमुख की ओर से तीन दिवसीय कबड्डी व वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन भवरियाँ बलवन्तपुरा में होगा।
इस प्रतियोगिता में जिले की 299 ग्राम पंचायतों से दो-दो टीमें भाग लेंगी।
जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ ने प्रेसवार्ता कर बताया कि शहीद रूपा जी- कृपाजी की शहादत के 100 साल पूरे होने पर खेलो चित्तौड़गढ़ प्रतियोगिता का आयोजन 20 मई से किया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले की 299 ग्राम पंचायतों से कबड्डी व वॉलीबॉल की एक-एक टीमें भाग लेंगी। कुल 598 टीमें भाग लेंगी। प्रत्येक टीम में 10-10 खिलाड़ी होंगे। इन टीमों के कुल 5980 खिलाड़ी भाग लेंगे। उसी पंचायत का खिलाड़ी होना चाहिए। एक खिलाड़ी एक ही टीम में भाग ले सकेगा। प्रतियोगिता शुरू होने पर एक विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें 11 हजार महिलाएं भाग लेंगे। प्रतियोगिता डे-नाईट की होगी।
विजेता टीम को जिला प्रमुख की ओर से ग्राम पंचायत में खेलकूद गतिविधियों के लिए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली टीम को क्रमशः 5 लाख, 3 लाख व 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। वही प्रथम विजेता टीम को 31 हजार, द्वितीय टीम को 21 हजार व तृतीय टीम को 11 हजार रुपए नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ