उपचुनाव : मानपुरा के वार्ड-3 में निर्विरोध चुनाव, रेगर बने वार्डपंच

चित्तौड़गढ़। मानपुरा पंचायत के वार्ड नंबर 3 सिरडी क्षेत्र के वार्ड पंच प्रताप रेगर की मृत्यु के पश्चात येहा उपचुनाव की घोषणा हुई थी। जिसके तहत सोमवार को चुनाव अधिकारी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बस्सी के व्याख्याता सतीश कुमार सारण के निर्देशन में सहायक चुनाव अधिकारी प्रधान मीणा, रघुवीर सिंह मीणा और रामेश्वर लाल सुथार के सानिध्य में चुनाव कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें एकमात्र प्रत्याशी रतन लाल रेगर पिता डालू रेगर का नामांकन प्राप्त हुआ जिस पर चुनाव अधिकारी ने निर्धारित समय के पश्चात रतन लाल रेगर को निर्विरोध वार्ड सदस्य घोषित किया गया। इस मौके पर सरपंच कंकू देवी, सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र रेगर, उपसरपंच कालू जटिया, वार्डपंच सुभाष राव, राजेश कुमावत, हरीश तिवारी ,उदय राम रेगर, नरेंद्र सिंह इकाई अध्यक्ष नारायण लाल रेगर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। जिन्होंने निर्विरोध निर्वाचन पर रतन लाल को फूल मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ