भादसोड़ा, (माय सर्कल न्यूज़ @नरेंद्र सेठिया)। श्रीसांवलियाजी प्राकृतिक स्थल गुरूवार चौदस के दिन प्रभु सांवलियाजी सेठ का दानपात्र खोला गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर के कार्यकारी अधिकारी पहलाद रायसोनी ने बताया कि भगवान सांवरिया सेठ की राजभोग आरती के पशंचात पूजा अर्चना कर 10:15 बजे सांवलियाजी का दान पात्र खोला गया जिसमें कुल राशि 40 लाख 76 हजार 528 रूपयें की राशि प्राप्त हुए। साथ ही भंडार से दो अमेरिकन डॉलर एवं नेपाल की करेंसी का 10 का नोट भंडार से निकले। इस मौके पर मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा, शंकरलाल जाट, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, नरेन्द्र खेरोदिया, रमेश कुमार शर्मा, इंदर मल उपाध्याय, जीएल मीणा, कैलाश अग्रवाल, रतन लाल जाट, मांगी लाल जाट, आईसीआई बैंक, बड़ौदा बैंक व बड़ौदा ग्रामीण बैंक की टीम आदि ने मिलकर नोटों की गिनती की।
0 टिप्पणियाँ