बस और स्कार्पियों की भिड़ंत, डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल

चित्तौड़गढ़। नारेला के पास 9 मील चौराया पर भीषण सड़क हादसा हो गया।
बस राशमी से चित्तौड़गढ़ की तरफ आ रही थी।
स्कॉर्पियो और बस की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हुई जिसमें डेढ़ दर्जन से अधिक सवारियों को चोट आई। मौके पर मौजूद कपासन नगर कांग्रेस अध्यक्ष और गुड्डू खान ने सभी घायलों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से चित्तौड़गढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया। 
सभी घायलों को बस से बाहर निकाल कर हॉस्पिटल पहुंचाया एवं स्कॉर्पियों के ड्राइवर को फाटक तोड़कर बाहर निकाला गया। कपासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस से चित्तौड़गढ़ हॉस्पिटल पहुंचाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ