उदयपुर-मदार और जयपुर-उदयपुर ट्रेन पूर्व समय के अनुसार चलेगी, पढ़े पूरी ख़बर


अजमेर। इंजीनियरिंग कार्य के कारण प्रभावित रेल उदयपुर-मदार व जयपुर-उदयपुर रेलसेवाओं के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन के बाद अब कार्य पूर्ण होने पर पुनः पूर्व समय पर संचालित होगी।
रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के हटूंडी-राजोसी-बिजयनगर स्टशनों के मध्य इंजीनियरिंग कार्य के कारण दिनांक 02.11.2022 से 30.04.2023 तक उदयपुर-मदार व जयपुर-उदयपुर रेलसेवाओं के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा गया था। अब कार्य पूर्ण होने पर 01 मई 2023 से पुनः पूर्व समय पर संचालित होगी।
उपरोक्त कार्य के कारण दिनांक 02.11.2022 से 30.04.2023 तक उदयपुर-मदार व जयपुर-उदयपुर रेलसेवाओं के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन के अंतर्गत गाडी संख्या 12992, जयपुर-उदयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक  30.04.2023 तक जयपुर से 14.10 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 14.30 बजे प्रस्थान कर उदयपुर सिटी स्टेशन पर 21.45 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 22.00 बजे पहुंच रही थी। अब दिनाँक 01.05.2023 से अब यह गाड़ी अपने पूर्व निर्धारित समय 14.10 बजे जयपुर से प्रस्थान कर 21.45 बजे उदयपुर पहुँचेगी।

इस तरह गाडी संख्या 19606, उदयपुर सिटी-मदार एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 30.04.2023 तक उदयपुर सिटी से 09.20 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 11.20 बजे प्रस्थान कर मदार स्टेशन पर 17.20 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 19.25 बजे पहुंच रही थी। अब यह गाड़ी दिनाँक 01.05.2023 से अपने पूर्व निर्धारित समय उदयपुर से 09.20 बजे प्रस्थान कर 17.20 बजे मदार स्टेशन पहुंचेगी।
ट्रेन- 12992
जयपुर से उदयपुर
ट्रेन-19606
उदयपुर से मदार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ